Description
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा प्रकाशित ‘जनता’ पत्र उनके द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण समाचार पत्रों/पत्रिकाओं में से एक था। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वयं इसके मार्गदर्शक और मुख्य प्रेरणास्रोत थे। इसके दैनिक संपादन और प्रबंधन का कार्य उनके निष्ठावान सहयोगियों जैसे देवराव नाईक, बी. आर. कद्रेकर, जी. एन. सहस्रबुद्धे आदि ने संभाला था।
‘जनता’ केवल एक पत्र पत्रिकाओं का संग्रह नहीं था, बल्कि वह भारतीय समाज सुधार आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शोषित वर्गों का सबसे सशक्त मंच था।
इस पुस्तक में डॉ बाबासाहेब ने मज़दूर और किसान आंदोलन, राजनीतिक विचार व गोलमेज सम्मेलन, सामाजिक समानता और अस्पृश्यता उन्मूलन, संविधान और अधिकारों पर चर्चा, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति, जैसे विषयों पर तथ्यपूर्ण अपनी बात रखी है..!






Reviews
There are no reviews yet.